भोपाल जैसा बायो मिथिनाइजेशन प्लांट पूरे हिंदुस्तान में नहीं देखा’

‘भोपाल जैसा बायो मिथिनाइजेशन प्लांट पूरे हिंदुस्तान में नहीं देखा’पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -‘मैंने हिंदुस्तान के कई शहर देखे लेकिन भोपाल जैसा पोर्टेबल बायो मिथिनाइजेशन प्लांट कहीं देखने को नहीं मिला। यह ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा निष्पादन का बेहतरीन उदाहरण है।’ भारत सरकार के ऑब्जर्वर व स्वच्छ भारत मिशन में चीफ कमर्शियल एडवाइजर एसएस दुबे ने यह बात यादगारे शाहजहांनी पार्क के पास बायोमिथिनाइजेशन प्लांट देखकर कही। अनौपचारिक बातचीत में दुबे ने कहा कि स्वच्छता अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए वॉल पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ व स्वच्छ कार्ड ऐसे प्रयोग हैं जो अन्य शहरों को भोपाल से सीखने चाहिए। दुबे ने सर्वे के लिए आई कार्वी की टीम से भी पूछताछ की। 

मंथन न्यूज़  : ऑब्जर्वर की टिप्पणी- देश के दूसरे शहर भोपाल से सीख सकते हैं अनूठे प्रयोग 
दोपहर बजे : यादगारे शाहजहांनी पार्क 
मोतिया तालाब और शहीद नगर में लोगों से पूछा - क्या आपको स्वच्छ मैप एप के बारे में पता है? 

दुबे ने मोतिया तालाब के आसपास और शहीद नगर पहुंचे तो उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपको स्वच्छ मैप एप की जानकारी है? जवाब में लोगों ने बताया कि हां, हम इस एप से अपने क्षेत्र में गंदगी की शिकायत करते हैं। यहां एएचओ अजय श्रवण अपनी टीम के साथ तैनात थे। 

केंद्रसरकार के ऑब्जर्वर भोपाल में सफाई को लेकर हुए कार्यों को देख अभिभूत हुए 

दुबे दोपहर में 1:35 पर माता मंदिर से निकले और दस मिनट में यादगारे शाहजहांनी पार्क पहुंच गए। आधे घंटे तक दुबे ने यहां लगे बायो मिथिनाइजेशन प्लांट की पूरी वर्किंग को समझा। कचरा कहां से आता है, कितना आता है। गैस कैसे बनती है, कंपोस्ट कैसे बन रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट की तारीफ की और कहा कि इसे अन्य शहरों को भी अपनाना चाहिए। 

दीवारोंपर पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ जैसे अनूठे प्रयोगों को भी सराहा, बोले- 

न्यू मार्केट : पौधों से सजाया, तस्वीर बदली 
यह सबकी भागीदारी का ही सुखद नतीजा है कि शहर के प्रमुख बाजार इस तरह रौनकदार हो गए हैं। 

शोले की थीम पर नुक्कड़ नाटक, चाचा चौधरी कॉमिक्स 

पार्षद मो. सऊद ने दुबे को शोले की थीम पर तैयार नाटक के बारे में बताया। एक रहवासी ने स्वच्छता का संदेश देती चाचा चौधरी कॉमिक्स के बारे में बताया तो दुबे ने निगमायुक्त से कॉमिक्स देने को कहा। 

इधर, महापौर आलोक शर्मा के नेतृत्व में एमपी नगर में सफाई अभियान जारी रहा।