पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से मप्र बोर्ड परीक्षा में इस बार कुछ बदलाव किए गए है। जिसके लिए बोर्ड ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में 8ः30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा 9 बजे शुरू होगी और आधे घंटे पहले ही प्रवेश पर प्रतिबंध लग जाएगा। मंडल की ओर से सभी केंद्राध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए है कि परीक्षार्थियों को 8ः45 के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिलाया जाए,बल्कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में सा़ढ़े 8 बजे से पहले प्रवेश कर जाएं। इस बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। अगर किसी केंद्राध्यक्ष को लापरवाही बरतते पाया गया तो उसपर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हो रही है।
--
कंेंद्राध्यक्षों को दिए गए कड़े निर्देश
मंडल की ओर से परीक्षा की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक इस बार केंद्राध्यक्ष भी परीक्षा के दौरान मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। उनका मोबाइल केंद्र में ही एक आलमारी में लॉक रहेगा। साथ ही केंद्राध्यक्ष किसी भी छात्र को 8ः45 के बाद प्रवेश नहीं दिला सकेंगे। केंद्र के 100 मीटर के दायरे तक कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आएगा।
--
10 मिनट पहले मिलेगी उत्तरपुस्तिका
परीक्षार्थियों को पहले उत्तरपुस्तिका मिलेगी, फिर प्रश्नपत्र मिलेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे छात्र उत्तरपुस्तिका में भी विवरण लिखे लें। उत्तरपुस्तिका देने के 5 मिनट बाद परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र दिया जाएगा। जिससे छात्र पांच मिनट में प्रश्नपत्र देख सकें। परीक्षार्थियों को सुबह 8ः50 बजे उत्तरपुस्तिका और 8ः55 पर प्रश्नपत्र दिया जाएगा।
--
- बोर्ड परीक्षा संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक कर केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए। नकल प्रकरण पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
अजय सिंह गंगवार, सचिव, माशिमं

Post a Comment