पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ 11feb २०१8 -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया के बहाने समाजवादियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि डॉ. लोहिया जिससमाजवादी विचारधारा का नेतृत्व करते थे वह हमारे नजदीक थी, लेकिन आज के समाजवादी जातिवाद, वंशवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के करीब हैं। अपने अनुयायियों का आचरण देखकर डॉ. लोहिया की आत्मा दुखती होगी।योगी यहां बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में गठबंधन की राजनीति का विचार देश को दिया। उपाध्याय और लोहिया मानते थे कि भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन राष्ट्रीयता का भाव समान है तो हम मिलकर काम करेंगे। लोहिया ने समाजवाद को परिवारवाद, भ्रष्टाचार से मुक्त करने और भारत को समझने के लिए राम, कृष्ण व शंकर को समझने का आह्वान किया था। वंशवाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद और परिवारवाद के रूप में अपने अनुयायियों का आचरण देखकर डॉ. लोहिया की आत्मा को पीड़ा पहुंचती होगी।
60 हजार गांवों में बनाएं महिला स्वयं सहायता समूह
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का सशक्तीकरण नहीं हो सकता। प्रदेश के सभी 60 हजार गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ दिया जाए तो देश में महिला सशक्तीकरण का अद्भुत नमूना पेश होगा। ग्राम्य विकास विभाग को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा।
कोटे की 80 हजार दुकानों पर लगेंगी पॉस मशीनें
योगी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर पॉस मशीनें लगाने से प्रतिमाह 33 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। कोटे की सभी 80 हजार दुकानों पर पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। भ्रष्टाचार के कारण योजना को रोका नहीं जाएगा बल्कि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा।

Post a Comment