पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 12feb 2018 -मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के प्रचार के लिए आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला.
विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह लड़ाई ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के बीच है. एक ओर जहां मैं अकेला इस लड़ाई को लड़ रहा हूं वहीं दूसरी ओर पूरी सरकार लगी हुई है .
सिंधिया ने मंदसौर की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इस सरकार ने 6 किसानों को गोलियों से भून डाला इतना ही नहीं टीकमगढ़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह टीकमगढ़ में किसानों को इस सरकार ने निर्वस्त्र कराया था, उसी तरह आने वाली 24 तारीख को जनता इस सरकार को निर्वस्त्र करें.
उन्होंने कहा की सरकार उन्हें चक्रव्यूह में फंसाना चाहती है लेकिन मैं जनता के साथ मिलकर इस चक्रव्यू को भेज दूंगा. सिंधिया ने भाजपा सरकार को आदिवासी दलित और किसान विरोधी बताया.

भाजपा ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने भाषण में यह कहे जाने कि पहले प्रशासन ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए और साड़ी वितरित की और बाद में छीन ली। इसकी शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की है।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिंधिया का यह कहने का आशय प्रशासन को चोर लुटेरा कहना है। उनका कहना है कि उपचुनाव में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की है तो इसमें भला प्रशासन कहां से आ गया। शर्मा ने कहा कि सिंधिया ने अपने फेस बुक पेज पर राष्ट्रध्वज के साथ प्रत्याशी का फोटो लगा रखा है, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

Post a Comment