शहीदों के परिवारों की मदद के लिए एक दिन में जुट गया 13 करोड़ रुपये का चंदा

Image result for RAJNATHSINGH PHOTOपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली  21 जनवरी, 2018 -गृह मंत्री राजनाथ सिंह  की अपील पर अर्द्धसैनिक बलों के परिजन की सहायता के लिए बनाए गए कोष में शनिवार को करीब 13 करोड़ का चंदा एकत्रित हो गया. भारत के वीर कोष की शुरू आत  के लिए आयोजित कार्यक्रम में चंदा एकत्रित हुआ.

सिंह ने देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले अर्द्धसैनिक पुलिस बल के परिजनों के लिए योगदान करने वालों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत के लिए प्रशंसा छोटी चीज है. उन्होंने शहीद सैनिकों  के परिवार  की आर्थिक मदद के लिए कॉरपोरेट घरानों और आम लोगों से चंदा देने की अपील की.
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत के वीर कोष में शनिवार को करीब 13 करोड़ का चंदा एकत्रित हुआ.