जलाभिषेक यात्रा में बोले जल संसाधन मंत्री
विकास ही मेरा मंत्र
व्ही एस भुल्ले
अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दूसरे दिन कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे जनसम्पर्क सिंचाई मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास ही मेरा मंत्र है और इसी मंत्र के सहारे मैं आप सभी का दिल जीतना चाहता हूं। क्योंकि मेरा विश्वास कहने के बजाये करने में ज्यादा है। इसीलिये आपके बीच आने से पूर्व रन्नौद से लेके बदरबास तक कोलारस की जीवनदायनी सिंध पर आधा दर्जन स्टॉप डैम निर्माण की स्वीकृति दी है। जिसमें से कुछ टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन कार्यो के पूर्ण होने पर कोलारस विधानसभा क्षेत्र के आम, गांव, गली, गरीब, किसान की काया पलट होना तय है, जो कोलारस क्षेत्र के लिये सुखद और समृद्धि की बात होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास के लिए कार्य करती है मध्य प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वहारा वर्ग के लिए अनेक जन गण जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है मेरा आप सब से आग्रह है कि कोलारस के विकास के लिए यह चुनाव भाजपा प्रत्याशी को जिताएं एवं कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें। इस अवसर पर कांग्रेस के मंगल सिहं कुशवाह,ब्लाक अध्यक्ष कुशवाह समाज,बदामसिंह कुशवाह पार्षद बदरबास,जगराम सिंह कुशवाह बदरवास ,श्यामसिंह बदरवास बडी संख्या में काग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुयें।इस यात्रा में पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, रामू बिंदल अजीत जैन, विभा रघुवंशी, मंजुला जैन, शुचंद्र बोहरे ,मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी ,दिनेश खटीक ,हरवीर गुर्जर ,नरेंद्र सिकरवार, आशीष गुर्जर, रिंकू जैन, अतुल लोधी, अवध बोहरे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post a Comment