पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - आज पूरा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंगौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ ही देर में राजपथ पर देश के सैन्य कौशल व सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की जाएगी। खास बात है कि इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख मुख्‍य अतिथि होंगे।। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यामार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस परेड में सेना के जवान मार्च पास्ट निकालेंगे और उनके हाथ में आसियान का झंडा भी होगा। परेड में कई राज्यों, मंत्रालयों, आकाशवाणी और अन्य समेत 23 झांकियां राजपथ की शान बढ़ाएंगी। जानकारी के अनुसार इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी।