कनाडा में खालिस्तानी हवा तेज होने के बीच भारत आ रहे ट्रूडो

Justin Trudeau will be on a seven day visit in India on Februaryपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली  Jan 23, 2018,- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 17 से 23 फरवरी के बीच भारत की यात्रा पर आएंगे​।​ यह यात्रा कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों के मुखर ​होने के आरोपों के बीच हो रही है। यह भी कहा जाता रहा है कि ट्रूडो सरकार उनके प्रति नरम है। ​टोरंटो में ​पिछले साल 'खालिस्तान ​​इवेंट​'​ में ​ट्रूडो की उपस्थिति पर भारत ​में आपत्ति जताई गई थी।
हाल में कनाडा के ओंटारियों ​में ​कई गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया ​था। कनाडा में ​इन दिनों ​'न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी' के नेता ​जगमीत सिंह ​का जनाधार बढ़ने की रपटें हैं,​ जो वहां की तीन बड़ी पार्टियों में एक है। जगमीत सिंह 84 के सिख दंगों का मसला उठाते रहे हैं। ​
अपनी भारत यात्रा के दौरान ​ट्रूडो राजधानी दिल्ली के अलावा आगरा​,​ अमृतसर​,​ अहमदाबाद और मुंबई भी जाएंगे​।​ जस्टिन ट्रूडो ताजमहल के अलावा हरमंदिर साहिब और गुजरात के अक्षरधाम में स्वामीनारायण मंदिर भी जाएंगे​। यह देखने वाली बात होगी कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से ट्रूडो की मुलाकात होती है या नहीं। ​पिछले साल अप्रैल में अमरिंदर कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह से नहीं मिले थे। तब अमरिंदर का यह बयान ​सामने आया था कि सज्जन खालिस्तान समर्थक हैं, इसलिए वह उनसे नहीं मिलेंगे। ​
​हाल में ट्रूडो ​का भारत प्रेम तब दिखा था, जब उन्होंने पोंगल के मौके पर तमिल अंदाज में धोती पहनी थी और ​इस ​त्योहार ​को ​मनाया था। ​प्रधानमंत्री ​नरेंद्र मोदी ​​अप्रैल 2015 में कनाडा की सरकारी यात्रा पर गए थे। ​तब ट्रूडो ने उनसे लिबरल पार्टी के नेता के तौर पर ​मुलाकात की थी। ट्रूडो नवंबर 2015 में सत्ता में आए थे।