
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 31jan 2018 -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण राठी ने कोलारस विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु सोमवार को मतदाता जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर कोलारस के लिए रवाना किया। जागरुकता रथ कोलारस विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के महत्व एवं उपयोगिता बताने के साथ-साथ मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। जिलाधीश कार्यालय के प्रांगण में इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज कुमार रोहतगी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Post a Comment