भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर अपने आप को सिद्घांतवादी कहती है, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए भाजपा की जमानत जब्त कराना जरूरीः सिंधिया

Image result for ज्योतिराज सिंधिया photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 26jan 2018 -कोलारस उप चुनाव पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों की निगाह है। 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए जरूरी है कि उप चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त कराई जाए, जिससे देश के लोगों के सामने कांग्रेस की एक मिसाल कायम हो सके।
यह बात सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कोलारस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झूठे हैं। वह दिवंगत विधायक रामसिंह यादव के बारे में कह रहे हैं कि उन्होंने कोलारस में कोई विकास नहीं किया है। यह दादा का अपमान है। जो भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर अपने आप को सिद्घांतवादी कहती है, वह अपने मुद्दे से भटक गई है।
चाबी ऐसी घुमाओ, जिसमें भाजपा हो जाए लॉक
सांसद सिंधिया ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि न सिर्फ प्रदेश सरकार के मुखिया बल्कि मंत्री कोलारस की गली गली घूम रहे हैं। जो लोग उनके बहकावे में नहीं आ रहे हैं, उन लोगों को बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं आमजन को नए नए वादे कर प्रलोभन भी दिया जा रहा है। इसलिए इस बार कोलारस की सजग जनता को ऐबी चाबी घुमानी है कि जिसमें भाजपा लॉक हो जाए।
दादा अब इस दुनिया में नहीं, आरोप लगाना गलत
सांसद सिंधिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री दादा रामसिंह पर क्षेत्र में कोई काम न कराने का आरोप मढ़ रहे हैं, जबकि सभी जानते हैं कि दादा ने विधानसभा में लगातार प्रश्न उठाए और क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं भी लेकर आए। उन्होंने रात दिन जनता की सेवा की लेकिन अब चुनाव आया है तो भाजपा सरकार के मंत्री दिवंगत दादा पर आरोप लगा रहे हैं। अब वे इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उन पर आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है। उनका कहना था कि विधायक किसी भी पार्टी का हो, लेकिन उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में विकास कराने की रहती है। रामसिंह दादा ने विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
14 साल से लेते सुध तो मंत्रियों को गली-गली नहीं भटकना पड़ता
सांसद सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी कार्य हुए वे दादा रामसिंह ने कराए। यदि भाजपा सरकार 14 साल में शिवपुरी जिले की सुध लेती तो आज पूरी सरकार को गली गली नहीं घूमना पड़ता। उनका कहना था कि कोरी घोषणाएं करना सरकार की आदत हो गई है। जनता इसका हिसाब आने वाले चुनाव में जनता लेकर रहेगी। उन्होंने कहा कि काम न करने का नतीजा ही है कि सरकार के मंत्रियों को गली गली आकर झूठे प्रलोभन देना पड़ रहे हैं।
आज भी रहेंगे कोलारस क्षेत्र में
सांसद सिंधिया दो दिनी दौरे पर शिवपुरी आए हैं। इस दौरान वे गुरुवार को भी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न समाज के कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।