पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 26jan 2018 - मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भुगतान में किसी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। अभी समय है, सभी व्यवस्थाएं जमा लें। बैंक अधिकारियों ने कहा कि हमें कैश फ्लो (कब कितनी राशि लगेगी) के बारे में पता लग जाए तो कोई समस्या नहीं होगी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी तक गेहूं बेचने वाले किसानों का पंजीयन हो जाएगा। इसके बाद हम यह बताने की स्थिति में होंगे कि कितना गेहूं आएगा और कितनी राशि लगेगी। बोरों की कोई समस्या नहीं है। करीब 52 लाख बोरे लगेंगे और 50 लाख बोरे उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को भुगतान में परेशानी और देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वाणिज्यिक और सहकारी बैकों में पर्याप्त नकदी रहनी चाहिए। भंडारण का आकलन भी अभी से कर लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त एपी श्रीवास्तव सहित वित्त, खाद्य और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी मौजूद थे

Post a Comment