पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली 28jan 2018 -त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम अहम बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।
भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। राहुल गांधी तीस जनवरी को दो दिन के लिए मेघालय दौरे पर जा रहे हैं।
भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। राहुल गांधी तीस जनवरी को दो दिन के लिए मेघालय दौरे पर जा रहे हैं।
भाजपा तय कर सकती है प्रत्याशी-
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है।
त्रिपुरा में आचार संहिता प्रभावी-
पहले चरण में त्रिपुरा में चुनाव होंगे। यहां 18 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया 24 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई। नाम वापसी की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच एक फरवरी को होगी।
मेघालय-नगालैंड में एक साथ होंगे चुनाव-
इन राज्यों में एक साथ 27 फरवरी को चुनाव होंगे। जिसकी अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख सात फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच आठ फरवरी तक होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार तीनों राज्यों में मतगणना 3 मार्च को होगी।

Post a Comment