पूर्व मंत्री पूरनसिंह बेड़िया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा

शिवपुरी। कोलारस से कांग्रेस के विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री पुरन सिंह बेड़िया की शवयात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी कोलारस विधानसभा क्षेत्र के गृह ग्राम मथना पहुंचे और  अंतिम यात्रा में सम्मलित हुए ।उन्होंने स्वर्गीय बेड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की  ।

बेड़िया पेशे से शिक्षक थे और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सिंधिया के निर्देश पर वे त्यागपत्र देकर चुनाव लड़े थे। उन्हें सिंधिया ने 3 बार विधायक बनाया। उनकी अन्तयेष्टि मथना में आज शाम 5 :30 पर हुई।