
गडकरी गुरुवार को परतावल कस्बे में 836.88 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 1300 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए महराजगंज में आधा दर्जन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी। गडकरी ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं है। प्रदेश को गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से मुक्ति मिलनी चाहिए। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक सड़कें बेहतर नहीं होंगी विकास संभव नहीं है। भगवान राम और गौतम बुद्ध की धरती बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। पूर्ववर्ती सरकारों ने सपने तो बहुत दिखाए, लेकिन उनकी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं। गरीबी को दूर करने के लिए सही नीति बनानी होगी।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व अब राहुल गांधी गरीबी दूर करने की बात कर रहे हैं, लेकिन गरीब वहीं के वहीं हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग वहीं लगेंगे, जहां बिजली, सड़क, पानी आदि सुविधाएं होंगी। इस दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार सार्थक पहल कर रही है। देश की तस्वीर बदलनी है तो किसानों की तस्वीर बदलनी होगी।
Post a Comment