पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 25 Jan 2018- कोलारस उप चुनाव पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों की निगाह है। 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए जरूरी है कि उप चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त कराई जाए, जिससे देश के लोगों के सामने कांग्रेस की एक मिसाल कायम हो सके।
यह बात सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कोलारस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झूठे हैं। वह दिवंगत विधायक रामसिंह यादव के बारे में कह रहे हैं कि उन्होंने कोलारस में कोई विकास नहीं किया है। यह दादा का अपमान है। जो भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर अपने आपको सिद्धांतवादी कहती है, वह अपने मुद्दे से भटक गई है।
चाबी ऐसी घुमाओ, जिसमें भाजपा हो जाए लॉक
सिंधिया ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि न सिर्फ प्रदेश सरकार के मुखिया सहित मंत्री कोलारस की गली गली घूम रहे हैं। जो लोग उनके बहकावे में नहीं आ रहे हैं, उन लोगों को बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं आमजन को नए-नए वादे कर प्रलोभन भी दिया जा रहा है। इसलिए इस बार कोलारस की सजग जनता को ऐबी चाबी घुमानी है कि जिसमें भाजपा लॉक हो जाए।

Post a Comment