पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन को लेकर रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगी मप्र सरकार

shivraj 23 01 2018पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 24 Jan 2018सुप्रीम कोर्ट में पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए सरकार की ओर से दाखिल याचिका खारिज होने के बाद सरकार अब रिव्यू पिटीशन लगाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि हम फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह मुद्दा कानून व्यवस्था का नहीं बल्कि जनभावना का है। उधर, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने कहा कि सभी जिलों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।