जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Image result for narottam mishra photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दतिया 26jan 2018 -जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस उल्लास का अवसर है। मध्यप्रदेश की जनता, सरकार के विकास के प्रयासों में भागीदारी कर रही है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा है कि गण और तंत्र के मध्य बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग का जीवित उदाहरण है मध्यप्रदेश। प्रगति की हर कोशिश में जन-जन के सम्मिलित होने की भावना का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर नर्मदा सेवा यात्रा एकात्म यात्रा जैसे अनूठे अभियान में भी प्रदेश के लोग उत्साह से शामिल हुए हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने आमजन से गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।