भाजपा के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोलें : सुशील रघुवंशी

Image result for सुशील रघुवंशी ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 29jan 2018 -यह उपचुनाव लोकतंत्र की रक्षा और विकास का है। भाजपा लोकतंत्र की पक्षधर व विकास की सोच वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी देश व राष्ट्र के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। इसकी विचारधारा है सबका साथ सबका विकास तथा अंतिम छोर के व्यक्ति अंत्योदय के सिद्घांत को भी साकार कर रही है। यह बात कोलारस मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आबादी साढ़े सात करोड़ है जिसमें से साढ़े पांच करोड़ जनता को हम एक रुपए किलो गेहूं, चावल और अनाज दे रहे हैं। वृद्घजनों के लिए तीर्थ दर्शन योजना किसानों के लिए फसल बीमा, भावंतर योजना, अटल आवास योजना, उज्जवला योजना जैसी योजना चलाकर भाजपा सरकार हर वर्ग की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश झुग्गीमुक्त होगा। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राजू बाथम कहा कि कांग्रेस का मुख्य एजेंडा यही रहा कि गरीब, गरीब बना रहे समस्याएं बनी रहें, जिससे कांग्रेस नेताओं की पूछ-परख होती रहे। इस बार जनता अपने मत से भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को कोलारस से विदा करे। आलोक विंदल ने कहा कि कोलारस के भविष्य को बदलने का एक सुनहरा मौका है और इस चुनाव में यही आवाज है कि कमल को जिताना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा का इंजन, प्रदेश में भाजपा का इंजन और अब कोलारस में भी भाजपा का इंजन चलाना है। विकास की मुख्यधारा के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। देश की जनता ने पूरे देश से कांग्रेस को नकार दिया है अब कांग्रेस को यहां की जनता कोलरस से नकार देगी। कोलारस मंडल के इस बैठक में मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया, जितेंद्र जैन गोटू, नगर प्रभारी अरविंद वेदर, एडवोकेट शंकरलाल रावत, राजकुमार गुप्ता, गोलू व्यास, हेमंत ओझा, मुकेशसिंह चौहान, मंगलसिंह कुशवाह, कुलदीप धाकड़, गणेश धाकड़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं भी सम्मिलित हुईं।