
दिसंबर में लोकसभा सत्र के दौरान रेल अभिसमय समिति की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। लोकसभा में पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रेल टिकटों से भारतीय रेल को साल 2015-16 में 45,324 करोड़ रुपए की आय हुई थी।
वहीं, साल 2016-17 में यह बढ़कर 47,678 करोड़ रुपए हो गई थी। मगर, बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों के कारण भारतीय रेल को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भारतीय रेल में रोजाना 12 हजार ट्रेनों का संचालन होता है, जिससे करीब 2.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे करीब 65 हजार किलोमीटर का रूट कवर करती है।
उत्तर रेलवे में सबसे ज्यादा बिना टिकट
बिना टिकट पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा यात्री उत्तर रेलवे के थे, जिनकी संख्या 26.40 लाख थी। इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे में 25.86 लाख यात्री, मध्य रेलवे में 24.24 लाख यात्री, पश्चिम रेलवे में 20.24 लाख यात्री, पूर्व मध्य रेलवे 18.62 लाख यात्री, उत्तर मध्य रेलवे 16.56 लाख यात्री और उत्तर पूर्व रेलवे में 12 लाख बेटिकट यात्री को पुलिस ने पकड़ा है।
Post a Comment