मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झूलना पहुंच कर किया आम सभा को संबोधित।

मंथन न्यूज कोलारस / झुलना

जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कोलारस के ग्राम पंचायत  झुलना में आम  सभा को संबोधित किया ।इस दौरान 
मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  सिधियां  कहते है  कि मेरा और आपका परिवार का रिश्ता है क्या वह आपके बीच किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए क्या या आपसे कभी हाथ मिलाया तो सभा में उपस्थित सभी लोगों ने  हाथ हिलाते हुए मना किया कि नहीं सिंधिया ने कभी हमसे हाथ नहीं मिलाया ।
। मंत्री डॉ मिश्रा  ने झुलना वासियो और आम सभा को संबोधित करते हुए कहा  कि तुम तो नौजवान हो तुम लोग अगर खड़े हो गए तो यह पूरा क्षेत्र बदल जाएगा अकेले झुलना की बात नहीं कर रहा।

मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा ने  शायराना अंदाज में  दो लाइन कही संघर्षों के साए में असली आजादी पलती है इतिहास वहां मुड़ जाता है जिस ओर जवानी चलती है

मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा ने झूलना वासियों से कहॉ की वह यदी  ठान ले तो  वह अकेले ही पूरे क्षेत्र को हिला सकते हैं इस मौके पर मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा झुलना वासियों को वचन दिया कि वह हर तकलीफ में कोलारस और झुलना वासियो  के साथ है

इस मौके पर मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक विरेन्द्र रघुवंशी , पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरें भाजपा कोषाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल ,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरें ,और भाजपा के बडी सख्या में पदाधिकारी भी मौजूद रहे