पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर के तबादले के बाद प्रभार ब्रम्हेन्द्र गुप्ता को सौंपा गया है। शनिवार को उस समय खासा हंगामा हो गया, जब चेंबर में सीईओ गुप्ता मौजूद थे और इसी मौके पर उनके दो अधीनस्थ अधिकारी आपस में जमकर उलझ बैठे। हालात नौंकझौंक से बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंचे थे तभी प्रभारी सीईओ ने हाथ जोड़कर दोनों को चुप कराया और चेंबर से बाहर जाने की हिदायत दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान तेज आवाज में नोकझोंक हो रही थी, अन्य कर्मचारी यह आवाज सुनकर चेंबर के बाहर जमा हो गए थे। जैसे-तैसे स्थिति संभाली जा सकी और मामला शांत हुआ। दरअसल वरिष्ठ लेखा अधिकारी नीरज विजयवर्गीय और सामाजिक न्याय विभाग के लिपिक शिवकुमार सोनी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी, तमाशा खड़ा हो गया। इधर प्रभारी सीईओ ब्रम्हेंद्र गुप्ता का कहना है कि हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद दोनों को समझाया गया था और मामला शांत हो गया था।सीईओ के चेंबर में लेखाधिकारी और लिपिक भिड़े
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर के तबादले के बाद प्रभार ब्रम्हेन्द्र गुप्ता को सौंपा गया है। शनिवार को उस समय खासा हंगामा हो गया, जब चेंबर में सीईओ गुप्ता मौजूद थे और इसी मौके पर उनके दो अधीनस्थ अधिकारी आपस में जमकर उलझ बैठे। हालात नौंकझौंक से बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंचे थे तभी प्रभारी सीईओ ने हाथ जोड़कर दोनों को चुप कराया और चेंबर से बाहर जाने की हिदायत दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान तेज आवाज में नोकझोंक हो रही थी, अन्य कर्मचारी यह आवाज सुनकर चेंबर के बाहर जमा हो गए थे। जैसे-तैसे स्थिति संभाली जा सकी और मामला शांत हुआ। दरअसल वरिष्ठ लेखा अधिकारी नीरज विजयवर्गीय और सामाजिक न्याय विभाग के लिपिक शिवकुमार सोनी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी, तमाशा खड़ा हो गया। इधर प्रभारी सीईओ ब्रम्हेंद्र गुप्ता का कहना है कि हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद दोनों को समझाया गया था और मामला शांत हो गया था।
Post a Comment