पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ 19jan 2019 -मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर दिए पाक पीएम के बयान पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि हाफिज सईद एक आतंकी है जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी है इसलिए पाकिस्तान उस पर कानून की अंतिम सीमा तक केस चलाए।
बता दें कि पिछले दिनों पाक पीएम अब्बासी ने हाफिज सईद को साहेब कहते हुए कहा था कि उसके खिलाफ पाक में कोई केस दर्ज नहीं है इसलिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
पाक पीएम के इस बयान के बाद अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता हेथर नेवार्ट ने प्रेस को संबोधित करते हुए साफ कहा कि अमेरिका का का मानना है कि पाकिस्तान हाफिज सईद के खिलाफ केस चलाए।
नेवर्ट ने कहा, 'हमारा मानना है कि हाफिज सईद पर कानून की अंतिम सीमा तक केस चलाया जाना चाहिए। वो यूएनएससी 1267 के तहत एक आतंकी है। हमने पाकिस्तान को हमारी बात साफ कर दी है, हमारा मानना है कि इस शख्स के खिलाफ केस चलाया जाना चाहिए।'
नेवर्ट ने आगे कहा कि हम विदेशी आतंकी संगठन के हिस्से के रूप में हाफिद को भी आतंकी मानते हैं। वो मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है जिसमें अमेरिकी लोगों समेत कई की मौत हुई थी।

Post a Comment