फिल्म पद्मावत को लेकर भाजपा सरकार अपने फैसले से पीछे हटती नहीं दिख रही है।

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल - सुप्रीम कोर्ट ने भले ही पद्मावत फिल्म पर बैन लगाने के आदेश पर रोक लगा दी हो, लेकिन भाजपा सरकार अपने फैसले से पीछे हटती नहीं दिख रही है।
nandkumar 18 01 2018सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश की कॉपी अभी नहीं मिली है। आदेश का परीक्षण करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान है, लेकिन कानून व्यवस्था राज्य का विषय है और यह जनभावना से जुड़ा हुआ मुद्दा है। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार कोर्ट के फैसले का कानूनी परीक्षण करने के बाद ही फैसला करेगी।