Reliance Jio रिचार्ज पर 100% कैशबैक, JioPhone की डेटा लिमिट भी हुई दोगुनी...!

Reliance Jio रिचार्ज पर 100% कैशबैक, JioPhone की डेटा लिमिट भी हुई दोगुनी...!मंथन न्यूज़ - 
| Updated Date: Jan 17 2018 9:14PM
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाला रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है. जियो 'गेट मोर दैन 100% कैशबैक' लेकर आया है. इस ऑफर के तहत 398 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर 400 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिलेगा 16 जनवरी से जियो का यह कैशबैक ऑफर शुरू हो चुका है. इसमें 398 रुपये के रिचार्ज पर 100 % कैशबैक मिलेगा. अगर आप मायजियो (MyJio) एेप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा 6 जनवरी से जियो का यह कैशबैक ऑफर शुरू हो चुका है. इसमें 398 रुपये के रिचार्ज पर 100 % कैशबैक मिलेगा. अगर आप मायजियो (MyJio) एेप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा.इस ऑफर में 400 रुपये कुल मूल्य के आठ कूपन मिलेंगे. एक कूपन की वैल्यू 50 रुपये रखी गयी है. हर रिचार्ज पर आप एक-एक कर इस कूपन को कैश करा सकते हैं. इस तरह हर रिचार्ज पर आपको 50 रुपये की वहीं, पेटीएम (Paytm) से रिचार्ज कराने पर नये यूजर को 50 रुपये और मौजूदा यूजर्स को 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा. ऑफर का फायदा उठाने के लिए नये यूजर्स को NewJio और मौजूदा यूजर्स को PaytmJio प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा.
भीम (Bhim) ऐप से रिचार्ज कराने पर नये यूजर को 100 रुपये कैशबैक और पुराने यूजर को 30 रुपये कैशबैक मिलेगा. इसी तरह, मोबिक्विक (Mobikwik) अपने यूजर्स को 300 रुपये और अमेजन पे (Amazon Pay) 50 रुपये का कैशबैक दे रहा है.

इसके साथ ही, रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए प्रीपेड टैरिफ पैक को भी अपग्रेड किया है. 153 रुपये वाले पैक में अब 1GB  4G हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस पैक की वैधता 28 दिन है.
बताते चलें कि रिलायंस ने जियो फोन को पिछले साल जुलाई में कंपनी की वार्षिक जनरल मीटिंग में लांच किया था. लांच के समय इस फीचर फोन में 500MB 4G हाईस्पीड डेटा ऑफर किया गया था, जिसे बढ़ा कर अब 1GB कर दिया गया है