अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री गौरव मिश्रा ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर राहुल जैन को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। गौरव मिश्रा ने कलेक्टर को बताया कि कुलपति प्रो.लवली शर्मा इस तरह तानाशाही पर उतारू हैं मानों यह विश्वविद्यालय शासन का न होकर उनका स्वयं का हो। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने पर नायब तहसीलदार व पुलिस ने सोमवार को कुलपति की उपस्थिति में बैठक कराने को कहा,लेकिन बाद में कोई नहीं आया। इस दौरान महानगर सह मंत्री नीतराज शर्मा भी मौजूद रहे।
एडीएम से तकरार
ज्ञापन सौंपने से पहले विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की एडीएम शिवराज वर्मा से तकरार हो गई। हुआ कुछ यूं कि इन कार्यकर्ताओं को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट में अंदर एंट्री तो दे दी गई,लेकिन वहां इंतजार करा दिया। इस पर जब कार्यकर्ताओं ने ऐतराज जताया तो एडीएम शिवराज वर्मा ने उनके बोलने पर टोका। यहीं बात बिगड़ गई। छात्रों ने गर्मी दिखाई तो एडीएम ने भी सख्त लहजे में बात के तरीके को सही रखने की हिदायद दे डाली। इससे पहले कि मामला और आगे बढ़ता,कलेक्टर राहुल जैन ज्ञापन लेने आ गए।

Post a Comment