टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी बोली-सड़क सुधार दी है, एम्बुलेंस भी तैयार है

Image result for हाई कोर्ट indore  की फोटोपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ इंदौर  17 Jan 2018 -उज्जैन-इंदौर स्टेट हाई-वे की बदहाली को लेकर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कंपनी ने जवाब दे दिया। इसमें उसने स्वीकारा है कि सड़क की हालत पहले खराब थी लेकिन इसे सुधारा गया है। हादसा होने की स्थिति में एम्बुलेंस हमेशा तैनात रखी जाती है। याचिकाकर्ता ने इस जवाब पर रिजाइंडर देने के लिए समय ले लिया। अब सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
यह जनहित याचिका एडवोकेट यशपाल राठौर ने दायर की है। इसमें कहा है कि उज्जैन-इंदौर स्टेट हाई-वे बदहाल हो रहा है। टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी महाकाल टोलवेज वाहन चालकों से टैक्स तो वसूल रही है लेकिन सड़क के मेंटेनेंस के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। शासन भी स्वीकार चुका है कि सड़क की हालत खराब है और इस बारे में कई बार कंपनी को पत्र लिखे जा चुके हैं। एडवोकेट राठौर ने बताया कि कोर्ट में दिए जवाब में कंपनी ने कहा है कि सड़क की हालत पहले खराब थी लेकिन अब इसमें सुधार आ गया है। हम इस जवाब पर रिजाइंडर देंगे।