3 फरवरी आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार यह विधायक हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

मंथन न्यूज भोपाल 
मंत्रिमंडल का विस्तार का फेरबदल
शनिवार सुबह 9.30 बजे राजभवन में होगा| राज्यपाल आनंदीबेन ने इसके लिए सहमति दे दी है|  दो विधानसभा उपचुनाव एवं जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों के चलते पिछले चार महीने से टल रहे मंत्रिमंडल का विस्तार मुंगावली एवं कोलारस विस् उपचुनाव से पहले होने जा रहा है। जिसमें रमेश मेंदोला गोपीलाल जाटव रंजना बघेल यशपाल सिसोदिया नारायण सिंह कुशवाह मोती कश्यप सुदर्शन गुप्ता को मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 महीने पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संकेत दिए थे। इसके दावेदार विधायकों ने दिल्ली से लेकर नागपुर तक जबर्दस्त लॉबिंग की।मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।