मंथन न्यूज कोलारस /बादरवास
मध्य प्रदेश के जनसंपर्क जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कोलारस विधानसभा उपचुनाव मैं ताबड़तोड़ आमसभाऐ एवं जलाभिषेक यात्राओ में शामिल हो कर भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश और अमंग भर रहें है। इस दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कोलारस के ऐनवारा, चितारा और ग्राम कुल्हाड़ी में आम सभाओं को संबोधित करने कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियो के बीच पहुंचे मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का ग्राम वासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा 14 साल के सांसद सिंधिया ने सांसद निधि के 70 करोड़ रुपए कहां खर्च किए ।जिधर देखो पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए कोलारस रन्नौद और बदरवास की जनता व्याकुल नजर आ रही है।सांसद विकास की राह में रोड़ा बनते है और खुद विकास नही करते! मे अपने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपनी पीठ पर ठप्पा लगा कर देवेन्द्र जैन के लिए आपसे वोट मांगने आया हू मे विश्वास दिलाने आया हू आप देवेंद्र जैन को चुनो पांच महीने मे वो विकाश होगा जो पांच साल मे नही हुआ। हम विकाश नहीं एक विकास की इबादत लिखना चाहते हैं आप सब को दिशा देना चाहते हैं!आप सब मे जो दतिया गया होगा। उसे पता होगा कि दतिया में विकाश हुआ कि नहीं! बो बोल रहे है हम विकाश करेंगे हम बोल रहे हम विकास करेंगे अब आपको तय करना है विकास कोन कर करेगा जो दतिया घूम कर आया है उसे पता होगा विकास क्या होता है। जो चार साल में नहीं कर पाए पांच महिने में क्या करेगे! यह विकास का मोका है l मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा सिंधिया तो उद्योग मंत्री थे बो बताये कितने उद्योग लगाये! हम तो बता रहे है कि हम स्वास्थ्य मंत्री थे तो हमने दतिया मे मेडिकल कॉलेज बनवाया सिचाई मंत्री हू तो सूखे की स्थाती मे भी पानी दतिया मे पानी बह रहा है!

Post a Comment