मध्‍य प्रदेश में रिलीज होगी पद्मावत, हाईकोर्ट ने सुरक्षा देने के दिए निर्देश

मध्‍य प्रदेश में रिलीज होगी पद्मावत, हाईकोर्ट ने सुरक्षा देने के दिए निर्देशपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 05feb 2018 -संजय लीला भंसाली की फिल्‍म पद्मावत को मध्‍य प्रदेश में जल्‍द ही रिलीज किया जा सकेगा. जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्‍य प्रदेश में फिल्‍म पद्मावत की रिलीज के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुनिश्‍चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के साथ राज्‍य के गृह विभाग ने सभी कलेक्‍टरों और एसपी को सुरक्षा के इंतजाम चुस्‍त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश में फिल्‍म पद्मावत की रिलीज को लेकर काफी दिनों से असंमजस की स्‍थिति बनी हुई थी. करणी सेना के विरोध को देखते हुए सरकार ने फिल्‍म को रिलीज करने से इंकार कर दिया था. हालांकि अब जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्‍य प्रदेश में पद्मावत के रिलीज का रास्‍ता साफ हो गया है. राज्‍य के गृह विभाग ने सभी कलेक्‍टरों और एसपी को सुरक्षा के इंतजाम चुस्‍त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. शनिवार को हाईकोर्ट ने प्रदेश में पद्मावत फ़िल्म की रिलीज सुनिश्चित करने का आदेश दिया था.