पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 2feb 2018 -देश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्र को महान और सफल बनाने व भारत को परम वैभव पर ले जाने हेतु देश के हर तबके हर वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलना होगा। छोटा बढ़ा, अमीरी -गरीबी और ऊंच नीच के भाव को मिटाना होगा इसी के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया 'सबका साथ सबका विकास।' यह बात प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभाग की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कही। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता एवं विधायक प्रहलाद भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष समीक्षा गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रामस्वरूप रिझारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व कोलारस उप चुनाव के मोर्चे के चुनाव प्रभारी जंडेल सिंह गुर्जर मोर्चे के जिला प्रभारी राजीव कंसाना, विपिन खमरिया के विशिष्ट आतिथ्य के रूप में मौजूद थे।
कुशवाह ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र और राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्घ हर व्यक्ति की अपनी उपयोगिता है, देश की हर इंसान को यह एहसास हो कि वह गर्व से कहें कि हमारी देश के विकास में भागीदारी है देश का हर नागरिक खास है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि आज यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के पदीय दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक है। विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश व राष्ट्र के लिए समर्पित व राष्ट्र भावना से काम करता है। बैठक का संचालन महामंत्री नरोत्तम रावत व आभार महामंत्री मथुरा प्रसाद प्रजापति ने किया। इस बैठक में जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, ग्वालियर अध्यक्ष बलराम बघेल, कैलाश सुमन, श्याम सिंह सेंगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगीरथ कुशवाह, मंगलसिंह कुशवाह, विनोद राठौर, सुखदेव पूरी गोस्वामी, जयपाल जाट, गजेंद्रसिंह किरार, ब्रजेन्द्रसिंह लोधी, धर्मेंद्र यादव, राजेन्द्र राठौर, हल्के लोधी, नवनीत, विवेक राठौर, जयदीप कुशवाह, शिखर धाकड़, आकाश राठौर के साथ जिला व सभी मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment