
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ इंदौर 04feb 2018 -
केंद्र सरकार के तहत संचालित अस्पतालों में जल्द डॉक्टरों व नर्सों की कमी दूर की जाएगी। इनकी नियुक्ति अनुबंध पर होगी। इनमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम नंदानगर भी शामिल है। इसके तहत डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स व अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी। दूसरी ओर ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सेस फेडरेशन ने इन नियुक्तियों के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा है। ईएसआईसी अस्पताल डायरेक्टर नई दिल्ली को सौंपे इस ज्ञापन में अस्थायी के बजाय स्थायी स्टाफ रखने की मांग की गई है। अध्यक्ष बबीता रानी के अनुसार केंद्र सरकार के अस्पतालों के लिए बनाई गई गाइडलाइन में अनुबंध पर स्टाफ उपलब्ध न कराने का उल्लेख है। इसीलिए यह ज्ञापन सौंपा गया है।
Post a Comment