मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सूखा राहत के तहत ग्राम बहरूका में 719 किसानों को 35 लाख 17 हजार 815 रुपए, बड़ेरा में 789 किसानों को 37 लाख 88 हजार 541 रुपए की राशि दी जा रही है। जिन किसानों ने अभी तक अपना बैंक खाता पटवारी को नहीं दिए है वह तत्काल पटवारी व तहसीलदार कार्यालय जमा कराएं।
बॉक्स
ग्राम गोरा में हुआ सड़क का शिलान्यास
मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम गोरा में 14 लाख रुपए की लागत से सुदूर संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुड्डी साहू, प्रशांत ढेंगुला, पुष्पेन्द्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम सिरौल, रेड़ा एलं बुधेड़ा में म़ंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम रेड़ा उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि रेड़ा में 422 किसानों को 54 लाख 37 हजार 216 रुपए की सूखा राहत राशि वितरित की जाएगी। ग्राम सिरौल में मंत्री डॉ. मिश्रा ने गांव में पेयजल समस्या के निरकारण करने की कार्यवाही करने तथा खेतों में पानी के लिए नहर बनवाने की घोषणा की। ग्राम बुधेड़ा में मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि गांव में 475 किसानों को 29 लाख 47 हजार 80 रुपए की सूखा राहत मिलेगी। गढ़ी में 513 किसानों को 19 लाख 49 हजार 276 रुपए की राशि दी जाएगी। पहाड़ी में 474 किसानों को 24 लाख 824 रुपए की राशि दी जाएगी।

Post a Comment