NDA के साथ रहेगी TDP, राजनाथ ने मनाया!

tdp says its ties with bjp intact, for nowपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली 05feb 2018 -केन्द्रीय बजट से नाराज टीडीपी ने एनडीए  का साथ छोड़ने की अटकलों के बीच कहा है बीजेपी  के साथ गठबंधन जारी रहेगा और वह एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी। रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ से फोन पर बातचीत के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं टीडीपी चीफ  चंद्रबाबू नायडू  ने यह फैसला लिया है। राजनाथ सिंहने नायडू से पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में कोई कड़ा फैसला न लेने की गुजारिश की थी।
टीडीपी के संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद पार्टी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री वाई सत्यनारायण चौधरी ने कहा, 'हमारा गठबंधन जारी है। हमने कभी भी गठबंधन तोड़ने की बात नहीं कही, यह सब अटकलें हैं।' हालांकि चौधरी ने यह भी कहा, 'आंध्र प्रदेश के बंटवारे के कारण हमारा राज्य लाभ की स्थिति में नहीं है। लोग असंतुष्ट हैं क्योंकि केंद्रीय बजट में राज्य के मुद्दों का कोई विशिष्ट उल्लेख नहीं है।' 

वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को फोन करके गठबंधन तोड़ने की बातचीत करने के दावे का भी खंडन किया। आपको बता दें कि शिवसेना सूत्रों ने दावा किया था कि दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की है। 

जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने रविवार को नायडू से लगभग 16 मिनट तक बात की। टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, 'राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के कहने पर नायडू को फोन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उनसे बात करेंगे। राजनाथ ने नायडू को भरोसा दिलाया है कि उनकी सभी शिकायतें सुनी जाएंगी और उनपर ध्यान दिया जाएगा।' संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के सांसद, राज्य के कुछ मंत्री, तेदेपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ नौकरशाह मौजूद थे।