1 करोड़ से अधिक रोजगार सरकार की प्रमाणिकता- नरेन्द्र सिंह तोमर केन्द्रीय मंत्री

1 करोड़ से अधिक रोजगार सरकार की प्रमाणिकता- नरेन्द्र सिंह तोमर केन्द्रीय मंत्री
व्ही एस भूल्ले
म.प्र. शिवपुरी। विपक्षी दलों की सरकारों वाले प्रदेशों के आंकड़े बताते है कि 1 करोड़ से अधिक लोगों को इन प्रदेशों में केन्द्र की नीतियों के चलते 1 करोड़ से अधिक बेरोजगार लोगों को रोजगार मिला है फिर चाहे वह उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक हो या अन्य प्रदेश।
         देखा जाये तो जो कार्य रोजगार के क्षेत्र में हमारी सरकार ने विगत वर्षो में किये है और जितने रोजगार प्रमाणिक रुप से देश के सामने है। उन्हें समझने के लिये विपक्षी दलों को आरोप लगाने के बजाये  उन प्रदेश सरकारों के आंकड़े देखना चाहिए जहां उनकी सरकारें है, जिससे सच और झूठ का आंकलन स्वत: हो सके।
          ज्ञात हो कि उक्त बात शिवपुरी हवाई अड्डे से मुंगावली जाते वक्त केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विलेज टाइम्स संपादक वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले से हवाई हड्डे के रेस्ट हाउस पर विशेष चर्चा के दौरान रोजगार के सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी के दूरगामी परिणाम जन व राष्ट्र हित में सार्थक आने वाले है जिससे व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में एक सुगम और सार्थक शुरुआत होगी और व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में स्वाभिमानी, सम्मानजनक, वातावरण निर्मित होगा