मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि नहीं करेंगे मोबाइल का उपयोग

Image result for तरुण राठी PHOTOमंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित शिवपुरी 04feb 2018 -जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी ने बताया कि कोलारस में विधानसभा निर्वाचन के दिन धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल, कार्डलेस फोन का उपयोग नहीं करेगा। यह प्रतिबंध पीठासीन अधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और सुरक्षा में लगे अधिकारियों-प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। उक्त अधिकारियों को अपना मोबाइल साइलेंट मोड़ पर रखना होगा।