5 माह में भाजपा की सरकार क्षेत्र का नक्शा बदल देगी : शिवराज

Image result for shivraj singh with नंदकुमार सिंह चौहान ki photoपूनम  पुरोहित मंथन न्यूज़  शिवपुरी (कोलारस )-कांग्रेस ने कभी जनता की सेवा और कल्याण की कल्पना नहीं की। यदि कांग्रेस ने विकास की कल्पना की होती तो 2003 में भाजपा सरकार को बीमारू राज्य नहीं मिलता। पिछले 14 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्ति दिलाई है और आज देश में मध्यप्रदेश अव्वल नंबर का राज्य बन गया है। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में देश, दुनिया में रिकॉर्ड कायम किया है। यह बात शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस की आधा दर्जन से अधिक सभाओं के दौरान कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को 5 साल का समय दिया था लेकिन इस उपचुनाव के साथ हम कोलारस क्षेत्र की जनता से पांच माह का समय मांगते हैं। इस 5 माह में भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्षेत्र का नक्शा बदल देगी। गांव, गरीब और किसान की तकदीर बदलेगी और भारतीय जनता पार्टी जनमानस पर अमिट छाप छोड़ेगी। थमा हुआ विकास आगे बढ़ेगा। विकास की कसर पूरी की जाएगी। लोकतंत्र में चुनाव विकास और जनकल्याण का एक माध्यम है। भाजपा विकास का पर्याय है और विकास व जनकल्याण से कांग्रेस का वास्ता नहीं रहा। आजादी के बाद 6 दशक तक केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकारें रही। चुनाव के वक्त कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसान परस्ती का दिखावा किया। लेकिन किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देकर मौसम के भरोसे छोड़ दिया। न बिजली मिली न सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हुई। किसान कर्ज में डूब गया। प्रदेश में 2003 में जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। आज प्रदेश के किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिल रहा है। जो डिफाल्टर हो चुके हैं उनके ब्याज का भुगतान कर राज्य सरकार उन्हें फिर से जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज की पात्रता दे रही है।
जनता को सोचना होगा
सीएम ने कहा कि जनता को सोचना है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में क्या अंतर है। एक ओर कांग्रेस वायदे करती है लेकिन वोट लेकर जनता को भगवान भरोसे छोड़ देती है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में सामंजस्य है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र में विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को सार्थक बनाया है।
कांग्रेस के पास न कोई एजेंडा न कोई सोच
शिवराजसिंह ने जनता को आगाह किया कि कांग्रेस के पास विकास और जनकल्याण का कोई एजेंडा नहीं है और न ही दूरदर्शितापूर्ण सोच है। अलबत्ता क्षेत्र के विकास के कामों में अडंगा लगाना कांग्रेस की तदवीर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मंदी के दौर में किसानों को उसकी उपज का समुचित मूल्य दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना आरंभ की थी। जिसके माध्यम से किसानों को राहत दी गयी। भाजपा विकास चाहती है और कांग्रेस विकास को रोककर जनता को पिछड़ेपन के गर्त में बनाए रखना चाहती है। उपचुनाव जनता के लिए एक अवसर है। वह इस अवसर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच फर्क को सोंचे।