हर बूथ तक जायेगा मोर्चा- अभिलाष पाण्डे प्रदेशध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
ग्वालियर-चम्बल संभाग के पदाधिकारी कार्यकत्ताओं की बैठक लेने शिवपुरी पहुंचे मप्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने विलेज टाइम्स संपादक वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि भाजपा युवा मोर्चा बूथ लेवल तक पहुंचेगा।
आज आयोजित बैठक में हम कोलारस मुगावली उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आगामी रणनीत पर विस्तार से चर्चा करेगें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकत्र्ता हर पोलिंग बूथ तक पहुंचे।
इस मौके पर उनके साथ शिवपुरी जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के अलावा समुचे ग्वालियर-चम्बल से आये पदाधिकारियों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Post a Comment