पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़
कोलारस/शिबपुरी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव की कोलारस विधानसभा उपचुनाव में उपस्थिति को मान न मान में तेरा मेहमान जैसी बताया है।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि श्री अरुण यादव को काँग्रेस इस क्षेत्र में पूछ नहीं रही है काँग्रेस कार्यकर्ता केवल और केवल सिंधिया सरकार की जय जय कार कर रहे हैं कोलारस क्षेत्र में न तो होर्डिंग पर और न ही पोस्टर पर अरुण यादव नजर आ रहे हैं और तो और कोलारस नगर में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का जो कार्यालय बनाया गया है उस पर भी केवल श्रीमती सोनिया गाँधी, श्री राहुल गाँधी और सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा काँग्रेस प्रत्याशी का फ़ोटो है श्री अरुण यादव जी का फ़ोटो उस फ्लेक्स पर से नदारद है उसका तात्पर्य तो केवल और केवल यही है कि शिबपुरी जिले की काँग्रेस के नेता श्री अरुण यादव को अपना नेता नहीं मानते हैं।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस कोलारस उपचुनाव में श्री अरुण यादव की स्थिति बिन बुलाये मेहमान के जैसी है जो अपनी उपेक्षा के बाबजूद भी कड़वे घूंट पीकर मुस्कुराए जा रहे हैं। हालाँकि यही स्थिति कुछ नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह की भी शिबपुरी में काँग्रेस के नेताओं ने बना रखी है लेकिन अजय सिंह जी ने इस स्थित को भाँप कर चुनाव से दूरी बना ली और स्वयं को अपमानित होने से बच लिया।
सुरेन्द्र शर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी
Mo.9074600001

Post a Comment