क्षेत्र की जनता विकास को प्राथमिकता दे - मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ कोलारस (शिवपुरी)-

कोलारस उपचुनाव में लगातार सक्रिय मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा प्रत्याशी के देवेन्द्र जैन के समर्थन में वोट मांग रहे है। इसी क्रम में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम पंचावली में  सामाजिक बैठक में भाग लिया तत्पश्चात मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बरोदिया, देवरी पीरोठ, गुहासा, कुसुअन, सिरनौदा पहुचें जहा उन्होने आम सभा एव जनसंपर्क किया।
मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा मैं करीब दो माह से कोलारस विधानसभा क्षेत्र में हु आम सभाये ओर  स्टॉप डेमो के शिलान्यास किया है
मेंने कोलारस विधानसभा में हर जगह एक ही सवाल किया सासंद सिधिया ने सांसद निधि का कितना पैसा क्षेत्र के विकास के लिए खर्च किया और सभी जगह से जबाब आया पांच रूपये भी नहीं।तो जो विकास नहीं करता उसे वोट क्या देना!
मंत्री मिश्रा ने कहा एक बात समझ नही आ रही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव बोल रहे है कि कांग्रेस में सीएम प्रोजेक्ट की कोई परम्परा नही है और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यकर्ता बोल रहे कि महाराज सी एम  के लिए प्रोजेक्ट हो रहे सी एम बन रहे अब मुझे यह बात समझ में नहीं आ रही अरुण यादव झूठ बोल रहे हैं या कांग्रेस कार्यकर्ता
, मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा जब दिग्विजय सिंह की  कांग्रेस सरकार थी तब बिजली  कभी-कभी आती थी सड़क में गड्ढा था या गड्ढे में  गड्ढा में गड्ढा पता नहीं चलता था आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं या शिवराज सिंह का प्रदेश जिसमें बिजली कभी-कभी ही जाती है
मंत्री मिश्रा ने कहा कांग्रेस सरकार में  शिवपुरी के अंदर लोग रात में निकलने से डरते थे  जहां दुनियाभर के डकैतों की गैंग थी अब कोई भी इनामी डकैत डाकू नहीं बचा  और यदि एक भी डाकू  कही  पैदा हो भी जाता है तो महीने भर के अंदर  उसका  अंत कर दिया जाता है  यह है शिवराज सिंह चौहान की  भाजपा सरकार!