रन्नौद में भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी नीरु ज्ञानी ने गिनायी भाजपा की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मंडल रनौद में दौरा ।
कोलारस । कोलारस उपचुनाव में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा के सभी मोर्चे चाहे युवा मोर्चा हो या पिछड़ा वर्ग  या महिला मोर्चों कोलारस उपचुनाव में सक्रिय बने हुए हैं इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया,प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी रन्नौद नीरू सिंह ज्ञानी जी (रन्नौद प्रभारी)ने कोलारस उप चुनाव के प्रचार के लिये रन्नोद पहुचकर कई ग्रामो का भ्रमण कर भा,ज,पा, की जनहितेषी कल्याणकारी योजनाओ से कोलारस क्षेत्र की जनता अवगत कराया। भाजपा महिला  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के लिए लागू योजनाओ से क्षेत्र की जनता को अवगत करा रही है वह भारतीय जनता पार्टी  के पक्ष मे मताधिकार करने की सलहा महिलाओं  को दे रही है ।
प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ममता भदौरिया एव नीरू सिंह ज्ञानी ने कोलारस विधानसभा के रन्नोद मे पहुचकर कई ग्रामो का दौरा किया जिसमे उन्होंने महिलाओ को "भाजपा"की जनहितेषी कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुऐ महिलाओं को बताया की प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने उज्वला योजना के तहत महिलाओं के हित मे लाखो गैस कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किये जिनका सीधा लाभ हमारी महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुऐ बताया कि महिलाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा कई योजनाऐं संचालित की जा रही हैं जैसे कि वृद्धा पेंशन योजना , लाडली लक्ष्मी योजना,पंचायती स्तर पर 50 प्रतिशत आरक्षण ,जननी सुरक्षा योजना आदि का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। अब हमें कोलारस में विकास के लिए मोदी सरकार को जिताकर कमल का फूल जिताना होगा।
इस दोरान भाजपा,की महिला नेत्री माननीय नीरू सिंह जी, जिला महामंत्री प्रतिभा जैन ,पूर्व अध्यक्ष मंजुला जैन ,जिला महामंत्री अर्चना जैन ,श्रीमती सीमा रजक,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रन्नौद श्रीमती रजनी नामदेव(महामंत्री)सहित समस्त महिला मोर्चा भाजपा रन्नोद क्षेत्र के पचावली पचावला इंदार संघेश्वर लगदा लालपुर आकाझरी सोनाझ के कई ग्रामों में पहुंचकर प्रचार कर रही है।