ये कैसा कांग्रेस प्रत्याशी है जिसके बेनर से उनके ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ओर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का फोटो गायब है - मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

ये कैसा कांग्रेस प्रत्याशी है जिसके बेनर से उनके ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ओर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का फोटो गायब है - मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

12/2/2018

कोलारस । कोलारस के ग्राम रांची, विजयपूरा,काठी, पायेगा, ब्रहमधाना, पहुंचे जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ओर प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान के तक फोटो है पर कांग्रेस के प्रत्यासी के बेनर मे उनके प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ओर, सम्मानीय नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के फोटो  ही नहीं लगे! ये कॉंग्रेस का कैसा प्रत्याशी हैं जिसके बेनर से प्रदेश अध्यक्ष का फोटो ही गायब है मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि अब विकास कांग्रेस रही ही नहीं ये कांग्रेस अलग प्रकार की कांग्रेस है। इस क्षेत्र की इन लोगों ने उपेक्षा की यही कारण है जब कांग्रेस की सरकार थी राजा महाराजाओ के कारण क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। ओर जब भाजपा की सरकार बनी तो एम एल ये कांग्रेस का बन गया
राजा का प्रोजेक्ट ये नहीं होना चाहिए कि वह गरीव के घर खाना खाये बल्कि राजा  का प्रोजेक्ट ये होना चाहिये कि गरीब किस दिन उसकी तरह खाना खाए मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान के बेटे हैं और वह किसान का दर्द भली भांति समझते हैं।
मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि ऊंचे महल जिनके हैं वे गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे  उन्हें तो केवल जनता को गुलाम रखने में आनंद आता है ।
उन्होंने कहा कि यदि हम  कोलारस में विकास की बात कर रहे हैं ,विकास के काम कर रहे हैं तो यहां के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीड़ा हो रही है और वह रोज चुनाव आयोग में इस बात की शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि यह भाजपा वाले कोलारस में विकास क्यों कर रहे हैं उन्होंने कहा  कि सांसद सिंधिया ने स्वयं तो कोई विकास कराया नहीं है और यदि हम करा रहे हैं तो उनके कलेजे पर सांप लोट रहे हैं ।हम कोरे पारे भाषण में भरोसा नहीं करते! हम पहले काम करते हैं और फिर वोट मांगते हैं ।मेरा तो यही कहना है उनको देखा बार-बार हमको देखो एक बार उन्होंने ग्रामीण शैली में ही बात रखते हुए कहा आषाढ़ का चूका किसान ,डाल चूको बंदर और चुनाव से चूको वोटर इनको कहीं परिणाम नहीं है ।इसलिए सथियों यदि क्षेत्र का विकास चाहिए तो किसी के झूठे वादों में मत आओ जो विकास कर सकता है उसे चुनो।