सोशल साइट पर डाला अश्लील वीडियो, मामला पहुंचा कोतवाली

चित्र में ये शामिल हो सकता है: एक या अधिक लोग और लोग बैठ रहे हैंपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 07feb 2018 -शहर में संचालित एक वॉट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डालने का मामला तूल पकड़ गया। यह वीडियो एक के बाद दूसरे और फिर कुछ और ग्रुप पर भी जा पहुंचा। इसके बाद खलबली मची और कुछ लोग कोतवाली केस दर्ज कराने जा पहुंचे, लेकिन केस दर्ज हो पाता, उससे पहले ही मामला एक के बाद एक के ऊपर थोपा जाने लगा। नतीजे में मंगलवार रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में केस दर्ज नहीं कर सकी है। दरअसल सबसे पहले जिस व्यक्ति ने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। वह खुद बैकफुट पर आ गया और आवेदन वापस ले लिया। टीआई संजय मिश्रा का कहना है कि वह आवेदन का इंतजार कर रही है और यदि कोई शिकायत दर्ज कराएगा तो केस दर्ज किया जाएगा। एक कांग्रेस नेता के ग्रुप पर सबसे पहले वीडियो पहुंचा था, लेकिन वे खामोश रहे। जब एक दूसरे कांग्रेस नेता ने यही वीडियो ग्रुप पर देखा तो आक्रोशित हो गए और सीधे कोतवाली जा पहुंचे थे। उन्होंने वीडियो डालने वाले एक और कांग्रेस नेता के नाम केस दर्ज करने का आवेदन भी दे दिया, लेकिन भनक लगते ही वीडियो डालने वाले नेता भी कोतवाली जा पहुंचे और उन्होंने नई कहानी खड़ी करते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर किसी और ने यह वीडियो भेजा था। कुल मिलाकर मामला कांग्रेस नेताओं के बीच उलझकर रह गया और अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। शहर के कुछ जागरूक लोगों का कहना है कि वीडियो इतना घटिया है कि इसे डालने वाले के विरुद्घ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इससे इस तरह के घृणित काम करने वाले को सजा मिल सके।