






त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा जिन राहुल गांधी के पूर्वज खुद को 'ऐक्सिडेंटल हिंदू' कहा करते थे, वही (राहुल) आज अपने आप को जनेऊधारी हिंदू कहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये हमारी जीत है। राहुल गांधी के मंदिर जाने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने टिप्पणी की है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा के सबरूम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा पहुंचे हैं। उनके इस दौरे के पीछे कोशिश यही है कि नाथ संप्रदाय के लोगों का झुकाव बीजेपी की ओर हो सके। दूसरी ओर राहुल गांधी चार दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं, जहां कांग्रेस अध्यक्ष लगातार मंदिर का दौरा कर रहे हैं।

Post a Comment