पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 15feb 2018 -सिद्धेश्वर परिसर जहां लगाया जाना है मेला।
मेला समिति और नपा में नहीं बनी बात तो प्रशासन आगे आया
जिस जगह पर नगरपालिका मेला लगाती आई है, वह जगह सिद्धेश्वर मेला समिति की है। मेला समिति की 5 बीघा जमीन पर दो माह के लिए मेला लगाने के एवज में नपा से 1 लाख 20 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 30 हजार रुपए लिया करती थी लेकिन इस बार सिद्धेश्वर मेला समिति ने ज्यादा पैसों की मांग की थी जिसको लेकर नपा सहमति नहीं जता रही थी। इसके बाद तहसीलदार शिवपुरी ने ग्राउंड पर मेला लगाने के लिए टेंडर निकाल दिया। जैसे ही टेंडर निकला नगरपालिका ने 12 फरवरी को एक पत्र एसडीएम रूपेश उपाध्याय को लिख दिया कि अब तक कई सालों से मिला नपा ही मेला लगाती आई है,ऐसे में हम ही मेला लगाएंगे,लेकिन जिला प्रशासन ने ये कहते हुए मेला लगाने से इनकार कर दिया है कि अब से मेला जिला प्रशासन लगाएगा अगर नपा को मेला लगाना है तो बाकायदा टेंडर प्रक्रिया में शामिल होकर मेला लगाए।
20 फरवरी से 20 अप्रैल तक लगेगा मेला तहसील कार्यालय द्वारा निकाली गई विज्ञप्ति के अनुसार 15 फरवरी तक मेला लगाने के इच्छुक ठेकेदार टेंडर फार्म तहसीलदार कार्यालय शिवपुरी के दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भी निविदा का प्रकाशन किया गया है। 16 फरवरी को इसकी ओपनिंग डेट रखी गई है। इस बार 20 फरवरी से लेकर 20 अप्रैल तक मेला शहर में लगेगा।
अधिकार छीना जा रहा हैं हर साल नगरपालिका मेला लगाती आई है। इस बार भी हम मेला लगाना चाहते हैं। कोलारस चुनाव की वजह से व्यवस्थाओं को जमाने में थोड़ा विलंब हो गया। लेकिन नपा ही इस आयोजन करना चाहती है। जिला प्रशासन के द्वारा हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है।
परंपरा को टूटने से बचाया
हर साल महाशिवरात्रि पर इस मेले का उद्घाटन हो जाया करता था। लेकिन इस बार इनकी और से कोई तैयारी हमें नहीं दिखी। हमने इस संबंध में नपा के सीएमओ गोविंद भार्गव से पूछा कि मेला लगाने के संबंध क्या तैयारियां हैं,तो उन्होंने हमसे कहा कि मुझे इनकी ओर से कोई तैयारी नहीं लगती है। तब हमें लगा कि 100 साल पुरानी परंपरा टूट रही है,इसे बचाया जाए। इसके बाद हमने ये टेंडर निकाला। रुपेश उपाध्याय, एसडीएम शिवपुरी

Post a Comment