UP Board Exam 2018 : योगी की सख्ती का असर, पहले ही दिन 1.80 लाख ने छोड़ी परीक्षा

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ 08feb 2018 -उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन नकल पर नकेल ने व्यापक रूप से असर दिखाया। दो पालियों में हुई परीक्षा में एक लाख 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी मैदान से भाग खड़े हुए। वहीं उड़न दस्तों ने 16 नकलचियों को रंगे हाथ धर दबोचा।nta exam 10 11 17 06 02 2018
इनके अलावा प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापक भी नकल कराने के आरोप में धरे गए। कई जगह मुकदमे भी दर्ज कराए गए। कुछ जिलों में गड़बड़ी भी सामने आई है। शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई, जिससे नकल पर कड़ा अंकुश लगा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए व्यापक रूप से इंतजाम किए थे।
नकल पर इस बार सख्ती का आलम यह रहा कि हाईस्कूल में पहले ही दिन 53 हजार 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 27 हजार 726 यानी दोनों परीक्षाओं में कुल एक लाख 80 हजार 826 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।
इस बीच उड़न दस्तों, पर्यवेक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लगातार सक्रिय रहते हुए परीक्षा केंद्रों को पहरे में रखा। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी बरती गई।