पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी (कोलारस)-
एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के यह कहने पर कि जिन्होंने 14 साल शक्ल नही दिखाई, अब गाँव गाँव घूम रहे है पर सीधा सबाल दागते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवँ राज्यसभा सांसद माननीय प्रभात झा ने कहा कि सिंधिया 14 साल अगर अपने संसदीय क्षेत्र में गाँव गाँव घूमते रहे हैं तो उन्होंने कोलारस-मुंगावली क्षेत्र या गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र को क्या दिया। उन्होंने तो बोट लेकर क्षेत्र की जनता को 14 साल से सिर्फ भामित करने का काम किया है और 250 साल का रिश्ता बताकर ठगने की कोशिश की है।
श्री झा ने श्री सिंधिया से सबाल किया कि वह बताये कि उनके पिछले 14 वर्ष ओर उनके पूज्य पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी के समय मे उन्होंने क्षेत्र में विकास के कौन कौन से काम किये,आज भी कोलारस ओर मुंगावली के गांवों में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी उनसे पूछना चाहती है कि कोलारस- मुंगावली सहित अपने संसदीय क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर वह स्वयं,उनके कोलारस मुंगावली के विधायक (जो अब इन दुनिया मे नही रहे)ने किस वर्ष मे,किस माह की कितनी तारीख को कितने बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्र की समस्याओ को लेकर मुलाकात की। श्री झा ने कहा कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता को बताएंगे कि वह राज्य के मुख्यमंत्री से कभी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के लिए मिलने गये।
श्री प्रभात झा ने कहा कि आज जब कोलारस मुंगावली में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के काम शुरू किए है तो श्री सिंधिया औऱ कांग्रेस आगे बढ़कर विकास के काम मे रोड़ा लगा रहे है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र की जनता कांग्रेस के मंसूबों को अच्छी तरह समझकर साफ कह रही है कि क्यो न अबकी क्षेत्र के विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी को 6 माह के लिये जिताकर विकास के मसीहा नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह के साथ जोड़े।

Post a Comment