पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी (कोलारस)-
कोलारस विधानसभा के उपचुनाब में भाजपा प्रत्यशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न समाजों के प्रमुख व्यक्तियो,सामाजिक संघठनो के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनसे कोलारस क्षेत्र के विकास कार्यो को जारी रखने हेतु आगामी 6 माह के लिए भाजपा प्रत्याशी को मत देकर विजयी बनाने की अपील की ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस क्षेत्र के प्रबुद्ध जनो से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के क्षेत्रीय सांसद ने कोलारस सहित पूरे क्षेत्र को विकास कार्यो से बंचित रखा है, भाजपा की सरकार इस क्षेत्र के लोगो को विकास का लाभ देना चाहती है और क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मैंने इस क्षेत्र में अनेको विकास के काम प्रारंभ कराए थे ।
श्री चौहान ने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की वह कोलारस के विकास की खातिर इस बार 6 माह के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को कमल के फूल पर बटन दबाकरअपना बहुमूल्य समर्थन दे जिससे इस क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रह सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ प्रभाकर लवगीकर ,रामनिवास शर्मा,मदन विहारी श्रीवास्तव,अशोक त्यागी,महेश पांडे,कृष्ण गोपाल अग्रवाल,माणकचंद राठौर,विष्णु राठौर, गोपाल यादव,भोपाल दांगी,डॉ शैलेन्द्र गुप्ता,डॉ दिलीप जैन,रामसिंह यादव, हरज्ञान प्रजापति, अजय खेमरिया,हरिओम काका,जयदीप कुशवाह,रामकिशन सेन,शंकरलाल ,अजय खेमरिया,किरण कुशवाह,गौरीशंकर धाकड़,भरत अग्रवाल,सुरेंद्र लोधी,वीरेंद्र वशिष्ठ,जानकीलाल वर्मा, आर के राजपूत सहित सैकड़ों गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment