पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी (कोलारस)-
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्वाद करते हुए आज मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि आपके सांसद 250 सालो के संबंधो को गिनाकर बोट लेते रहे है और जीतने के बाद आपके बीच आकर कभी भी विकास नही कराते जबकि मुख्यमंत्री श्री शिवराज ने आपकी पीड़ा को समझा आज सहरिया परिवार की मुखिया के खाते में कुपोषण से मुक्ति व दूध फल सब्जियां,पोष्टिक खाना हेतु 1000 रुपए महीनों देने का काम किया है हर मझरे टोले को बिजली पहुचाई जा रही है,बेटियो को ए एन एम की ट्रेनिंग व आई टी आई का प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है । ऐसी अनेको योजनाए भाजपा सरकार द्वारा संचालित की है जो लोगो के जीवन मे बदलाब ला रही है ।
लालसिंह आर्य ने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि आप केंद्र की मोदी जी व राज्य की शिवराज सरकार के साथ कोलारस में भी विकास का कार्य अनवरत जारी रखना चाहते हो तो आने वाली 24 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाये।

Post a Comment