मंथन न्यूज़ अशोकनगर मुंगावली-
जिस तरह से हमारे भाजपा कार्यकत्र्ता टीम भावना के साथ इस उपचुनाव में हर चुनाव की तरह पूर्ण मनोयोग के साथ कड़ी मेहनत करने में जुटे है और मैं भी एक भाजपा कार्यकत्र्ता के नाते अपनी जबावदेही उत्तरदायित्व निर्वहन के लिये इस चुनाव क्षेत्र में आया हूं। उसके पीछे हमारा स्पष्ट लक्ष्य है भाजपा की भारी बहुमत से जीत और मुझे पूर्ण विश्चास है कि हम हमारी मेहनत से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब होगें।
उन्होंने सरकार के खिलाफ इनकमवैंसी के सवाल पर कहा कि जिस जगह की सरकारें कार्य नहीं करती वहां इनकमबैंसी होती है। मगर मप्र सरकार ने तो विकास, जनकल्याण, सेवा के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक योजनायें बना कार्य किये है और प्रभावी क्रियान्वयन के चलते परिणाम भी समुचे मप्र के सामने है।
उक्त बात केन्द्रीय ग्रामीण विकास पंचायत खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अनौपचारिक चर्चा के दौरान विलेज टाइम्स संपादक वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले से शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज पर कही। उन्होंने कहा कि बिजली, कृषि उत्पादन के क्षेत्र में मप्र सरकार ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार मप्र 2003 में सत्ता में आई तब मप्र का बिजली उत्पादन मात्र 2900 मेगावाट था व सिंचाई का रकवा मात्र 6 लाख हेक्टेयर था और किसान को रिण भी ऊंचे ब्याज पर उपलब्ध हो पाते थे। लोग हमारे मप्र को बीमारु राज्य या गड्डे वाली सड़कों के नाम से जानते थे।
जब से मप्र में भाजपा सरकार बनी है तभी से भाजपा सरकार ने प्रभावी व परिणाम मूलक योजना बना, उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने बिजली उत्पादन 2900 मेगावट से बढ़ाकर 17 हजार मेगावाट जो कि मप्र में सरप्लस है। सिंचाई का रकवा 6 लाख से बढ़कर 46 लाख हेक्टेयर और किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर रिण, फसल का बीमा, भावांतर एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिये पूरे देश में पहली मर्तवा रोड मैप तैयार किया गया जो भाजपा सरकार की कृषि के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।
इतना ही नहीं, हमारी मप्र की भाजपा सरकार ने लाडली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन, कन्यादान, गांव की बेटी, उच्च शिक्षा में रिण एवं मेघावी छात्र योजना एवं कुपोषण लडऩे एक हजार रुपया नगद प्रति परिवार खातों में पहुंचाने की योजनाओं से मप्र के बच्चे, युवा, बुजुर्ग को सीधा लाभ मिला है तथा देश में 4 वर्ष से लगातार कृषि कर्मण पुरुस्कार का मिलना, इस बात की प्रमाणिकता है कि हमने कृषि उत्पादन के मामले में देश के अन्दर सर्वोच्च कार्य किया है। आज जितनी भी विकास, जनकल्याण, सेवा या फिर इन्फ्राक्टचर निर्माण से जुड़ी योजनाओं के जो लाभ मप्र को मिले है वह मप्र सरकार के सफल, सक्षम क्रियान्वयन का परिणाम है और यहीं कारण है कि आम जन का विश्वास भाजपा सरकार पर कायम है।

Post a Comment