एम्स में स्टाफ नर्स के 700 पदों के लिए भर्ती शुरू

पुनम पुरोहित मंथन न्युज-
एम्स भोपाल में स्टाफ नर्स के 700 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए 5 फरवरी से 6 मार्च तक ऑनलाइन में आवेदन किया जा सकेगा। एम्स में अब तक 403 बिस्तरों का अस्पताल शुरू हो गया है, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की संख्या सिर्फ 225 है। वह सभी संविदा पर हैं। भर्ती नियम बनने के बाद भी स्थायी भर्ती की जा रही है। एम्स भोपाल में नर्सेस के कुल 1800 पद हैं। बाकी पदों पर अगले चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।